डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आरा : शहर के एक निजी क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गयी. ऐसा मरीज के परिजनों ने मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर आरोप लगाया है. मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. बाद में सूचना पाकर नवादा […]
आरा : शहर के एक निजी क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गयी. ऐसा मरीज के परिजनों ने मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर आरोप लगाया है. मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. बाद में सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी कृष्णा चौधरी बताया जाता है. इस संबंध में मृतक के पुत्र पिंटू कुमार के बयान पर नवादा थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




