Border 2: टीजर लॉन्च पर वरुण धवन ने को-एक्टर दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की, बोले- उन्होंने फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Dec 2025 4:06 PM

विज्ञापन

वरुण धवन ने बॉर्डर 2 के को-स्टार दिलजीत दोसांझ की तारीफ की, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2: बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर वरुण धवन ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने सनी देओल के साथ काम करने को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया.

विज्ञापन

Border 2: 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है. हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया गया, जिसने देशभक्ति से भरे प्लॉट की झलक दिखाकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

टीजर लॉन्च इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन मौजूद रहे, जबकि दिलजीत दोसांझ किसी वजह से इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि, वरुण ने मंच से दिलजीत की जमकर तारीफ कर उनकी गैरमौजूदगी को महसूस नहीं होने दिया. आइए बताते हैं उन्होंने दिलजीत को लेकर क्या कुछ कहा.

वरुण धवन: “दिलजीत ने फिल्म के लिए अपना खून-पसीना बहाया है”

वरुण धवन ने दिलजीत को खास शाउटआउट देते हुए कहा कि उन्होंने भी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और वह भी इसमें पीवीसी (परम वीर चक्र) विजेता का किरदार निभा रहे हैं. वरुण कहते हैं, “उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. वह भी इस में PVC का रोल निभा रहे हैं. और मैं उनकी तरफ से भी सभी को धन्यवाद दे रहा हूं.”

वरुण की बातें सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी.

सनी देओल के साथ काम करने पर वरुण का रिएक्शन

टीजर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय वह काफी नर्वस थे. उन्होंने बताया कि सेट पर सनी देओल की मौजूदगी ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और सहज महसूस कराया.

वरुण ने कहा कि सनी देओल उनके बचपन के हीरो रहे हैं और उन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म कई बार थिएटर में देखी है. सनी के साथ पहला सीन करते वक्त वह काफी इमोशनल हो गए थे और उनके अंदर का बच्चा बेहद खुश था.

बॉर्डर 2 की डिटेल्स

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन ‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह कर रहे हैं. जबकि, ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता ने किया था.

फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी, जो कि 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Border 2 में अपने सैनिक के किरदार पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वर्दी सबसे बड़ी ताकत होती है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola