1813 लोगों के दामन पर लगा दाग लेकिन नहीं रुकी शराब की तस्करी

आरा : दो वर्षों में भोजपुर जिले में एक हजार से अधिक मामले दर्ज हुए और लगभग दो हजार लोगों के दामन दागदार हुए. इसके बावजूद जिले में शराब की तस्करी बदस्तूर जारी है. देशी-विदेशी शराब का कारोबार फल- फूल रहा है, तो कई इलाकों में शराब का निर्माण भी लगातार जारी है. हालांकि पुलिस […]
आरा : दो वर्षों में भोजपुर जिले में एक हजार से अधिक मामले दर्ज हुए और लगभग दो हजार लोगों के दामन दागदार हुए. इसके बावजूद जिले में शराब की तस्करी बदस्तूर जारी है. देशी-विदेशी शराब का कारोबार फल- फूल रहा है, तो कई इलाकों में शराब का निर्माण भी लगातार जारी है. हालांकि पुलिस के द्वारा लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दो वर्षों के बाद भी शराब तस्करों को रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. बता दें कि सूबे में एक अप्रैल, 2016 से शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




