आरा जीरो माइल के समीप दुर्घटना में युवती की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Published at :07 Nov 2017 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
आरा जीरो माइल के समीप दुर्घटना में युवती की मौत परिजनों में मचा कोहराम

जगदीशपुर : आरा जीरो माइल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवती की मौत हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार को अचानक उसका शव जब उसके घर पर पहुंचा, तो लोगों में हाहाकार मच गया. मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर वार्ड नं छह निवासी रंगलाल चौधरी की […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : आरा जीरो माइल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवती की मौत हो गयी. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार को अचानक उसका शव जब उसके घर पर पहुंचा, तो लोगों में हाहाकार मच गया. मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर वार्ड नं छह निवासी रंगलाल चौधरी की 17 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी संदीप नामक एक लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर आरा जा रही थी.

इसी बीच आरा जीरो माइल के समीप किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गयी. इस बात की सूचना परिजनों तक नहीं मिली. शाम में अचानक संदीप जब एंबुलेंस से शव लेकर लड़की के घर पहुंचा तो घरवालों के होश उड़ गये. रोते- बिलखते परिजन ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर ये सब कब और कैसे हुआ? लेकिन शव पहुंचाने वाले व्यक्ति द्वारा कुछ स्पष्ट जवाब नहीं देने से परिजनों में काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन