बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान में पूर्व प्रधानाध्यापक हरींद्र सिंह की ली जायेगी सक्रिय सहभागिता : CM नीतीश

Published at :29 Oct 2017 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान में पूर्व प्रधानाध्यापक हरींद्र सिंह की ली जायेगी सक्रिय सहभागिता : CM नीतीश

पटना : दहेज रहित शादी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आह्वान के बाद बिहार में इसकी खुशबू फैलने लगी है. आरा में 04 अक्टूबर 2017 को आयोजित महायज्ञ में सीएम नीतीश ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे सशक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की थी.मुख्यमंत्रीने कहा था कि आपका […]

विज्ञापन

पटना : दहेज रहित शादी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आह्वान के बाद बिहार में इसकी खुशबू फैलने लगी है. आरा में 04 अक्टूबर 2017 को आयोजित महायज्ञ में सीएम नीतीश ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे सशक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की थी.मुख्यमंत्रीने कहा था कि आपका सहयोग मिलेगा तो निश्चित तौर पर बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाया जा सकता है.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार द्वारा किये गये आह्वान के बाद भोजपुर जिले के निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक हरींद्र सिंह ने अपने पुत्र की शादी के लिए लड़की वालों के तरफ से दियेगये दहेज की राशि को वधू पक्ष को लौटा दिया था. पिता हरींद्र सिंह एवं माता लीलावती देवी ने अपने पुत्र प्रेम रंजन सिंह की शादी भोजपुर जिले के ग्राम जमालपुर कोईलवर निवासी प्रमोद सिंह और निर्मला देवी की पुत्री कुमारी अनुराधा के साथ तय किया था, लेकिन महायज्ञ में मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के उदबोधन से प्रभावित होकर 03 दिसंबर 2017 को अपने पुत्र की शादी में लियेगये दहेज को हरींद्र कुमार सिंह ने लड़की वालों को लौटाकर समाज में एक मिसाल पेश की.

आज पूर्व प्रधानाध्यापक हरींद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने उनके इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनसे गले लगकर उनका अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानाध्यापक हरींद्र कुमार सिंह का यह कदम समाज के लिये नजीर होगा. उन्होंने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता ली जायेगी.

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भोजपुर के जिला जदयू अध्यक्ष अशोक शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष जदयू राकेश सिंह एवं हरींद्र सिंह के छोटे सुपुत्र राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन