अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Published at :28 Oct 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मारी

आरा : कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो सहोदर भाई बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों शुक्रवार को छठपूजा के बाद अपने बहन के घर प्रसाद लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे के शिकार हो गये. घटना […]

विज्ञापन

आरा : कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो सहोदर भाई बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों शुक्रवार को छठपूजा के बाद अपने बहन के घर प्रसाद लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे के शिकार हो गये. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना को अंजाम देने के बाद ऑटोचालक ऑटो लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घायलों में ख्वासपुर गांव निवासी बमबम यादव तथा उसका भाई खेखी यादव बताये जाते हैं. दोनों राजनारायण यादव के पुत्र हैं. बताया जा रहा है कि ख्वासपुर गांव से बाइक पर सवार होकर दोनों सहोदर भाई बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव अपनी बहन के यहां जा रहे थे.

तभी सरैंया गांव के समीप हादसे के शिकार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर के सभी लोग सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंच गये. गंभीर स्थिति में एक को डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन