चकमा देकर प्रेमी युगल फरार

Published at :28 Oct 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
चकमा देकर प्रेमी युगल फरार

आरा : दिल्ली से गिरफ्तार किये गये एक युगल जोड़ी ट्रेन में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. पुलिस द्वारा काफी प्रयास भी किया गया लेकिन वे दोनों भागने में सफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार घटना तरारी थाना क्षेत्र के अकरौंज गांव की है, जहां एक माह […]

विज्ञापन

आरा : दिल्ली से गिरफ्तार किये गये एक युगल जोड़ी ट्रेन में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. पुलिस द्वारा काफी प्रयास भी किया गया लेकिन वे दोनों भागने में सफल रहे.

मिली जानकारी के अनुसार घटना तरारी थाना क्षेत्र के अकरौंज गांव की है, जहां एक माह पहले गांव की एक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी. इधर लड़की के पिता ने तरारी थाना में गांव के ही एक लड़के के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस दोनों को बरामद करने में लगी हुई थी.
इसी बीच जानकारी मिली की दोनों दिल्ली के एक इलाके में है, जिसके बाद पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गयी हुई थी. दिल्ली गयी हुई टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया था. इसी बीच दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे. हालांकि पुलिस इस घटना से अपना पल्ला झाड़ रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों को बरामद कर लिया गया है.
लड़की के पिता ने कराया था अपहरण का मामला दर्ज
एक माह पहले घर से दोनों भाग गये थे. इधर लड़की के पिता ने तरारी थाने में गांव के ही एक युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. टावर लोकेशन के आधार पर दोनों को दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गयी हुई थी. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अाधिकारिक तौर पर मामले की पुष्टि नहीं कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन