दुर्घटना में युवक की मौत हादसा . अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-बक्सर हाइवे पर बामपाली के समीप हुआ दर्दनाक हादसा शाहपुर से आरा आ रहा था बाइक सवार, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त आरा : जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत आरा- बक्सर हाइवे पर बामपाली गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे युवक […]
विज्ञापन
आरा-बक्सर हाइवे पर बामपाली के समीप हुआ दर्दनाक हादसा
शाहपुर से आरा आ रहा था बाइक सवार, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
आरा : जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत आरा- बक्सर हाइवे पर बामपाली गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दबोच लिया. हालांकि ट्रक छोड़कर चालक भागने में सफल रहा.
जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्व लक्ष्मण धानुक का 25 वर्षीय पुत्र तबली धानुक बताया जाता है. वहीं दूसरा इसका साथी शाहपुर निवासी स्व अलगु यादव का पुत्र मनोज कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना मंगलवर की दोपहर की है, जब दोनों बाइक पर सवार होकर शाहपुर से आरा कतीरा में किसी व्यक्ति से पैसे लेने आ रहे थे, तभी रास्ते में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों
जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में गजराजगंज थानाप्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
घर में हो रही थी छठ, पैसा लेने आ रहे थे आरा
घर में छठ की तैयारी चल रही थी. इसी को लेकर अपने मजदूरी का पैसा लेने दोनों आरा आ रहे थे. इसी बीच हादसे के शिकार हो गये. अभी आरा पहुंच भी नहीं पाये थे कि उनके मरने की खबर घर पहुंच गयी. मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया.
पत्नी को कहकर गया था जल्द लौट कर आऊंगा
इधर पत्नी छठ की तैयारी में लगी हुई थी. पति घर से कहकर निकला था कि पैसे लेकर बहुत जल्द घर लौट आऊंगा लेकिन इसी बीच पति की मौत की खबर मिल गयी. खबर मिलते ही पत्नी सीता देवी बेहोश होकर गिर पड़ी. मृतक को एक चार साल की पुत्री भी है. पूरे परिवार में रोने-चीखने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया. पत्नी को क्या पता था कि जिस पति के लिए वह छठ व्रत कर रही है. उसकी मौत की खबर मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




