कचरा नहीं हटने पर लोगों का फूटा गुस्सा किया हंगामा

आरा : नगर निगम की कार्यशैली से नाराज शीशमहल चौक के लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कचरे का उठाव नहीं किया जा रहा है. इसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शहर के शीशमहल चौक के समीप लगे कचरे के अंबार को हटाने […]
आरा : नगर निगम की कार्यशैली से नाराज शीशमहल चौक के लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कचरे का उठाव नहीं किया जा रहा है. इसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शहर के शीशमहल चौक के समीप लगे कचरे के अंबार को हटाने को ले स्थानीय लोग शनिवार को सड़क पर उतर गये.
इस दौरान स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग कचरे को तत्काल हटाने व कचरा डंप करने के लिए डिब्बा लगाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि नगर निगम के कर्मियों की लापरवाही से शीशमहल चौक कचरे के ढेर में तब्दील हो गया. कचरे की दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया. सड़क से होकर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




