चीनी वस्तुएं नहीं खरीदने की अपील की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Oct 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : भारत-तिब्बत सहयोग मंच की एक बैठक सुरेंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुई. इसमें वक्ताओं ने चीन निर्मित वस्तुओं की खरीदारी नहीं करने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि अधिक- से- अधिक मिट्टी के दीये सहित कुम्हारों द्वारा बनायी गयी वस्तुओं का उपयोग करें, ताकि समाज में समरसता बनी रहे. वहीं पटाखा कम- […]
विज्ञापन
आरा : भारत-तिब्बत सहयोग मंच की एक बैठक सुरेंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुई. इसमें वक्ताओं ने चीन निर्मित वस्तुओं की खरीदारी नहीं करने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि अधिक- से- अधिक मिट्टी के दीये सहित कुम्हारों द्वारा बनायी गयी वस्तुओं का उपयोग करें, ताकि समाज में समरसता बनी रहे. वहीं पटाखा कम- से- कम फोड़ने की सलाह दी गयी, ताकि प्रदूषण फैलने से बचा जा सके.
इस मौके पर मंच की कमेटी भी गठित की गयी, जिसमें सच्चिता कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश सिन्हा को उपाध्यक्ष वशंभु चौरसिया को महामंत्री बनाया गया. इस अवसर पर सुदामा सिंह, राम प्रवेश पंडित, उपेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार गुप्ता, संजीत कुमार चंद्रवंशी, सुमन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




