डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची सेंदहा

Published at :19 Oct 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची सेंदहा

आरा :तरारी थाना क्षेत्र के सेंदहा गांव में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर पटना से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर पूरे घर में डॉग स्क्वायड को घुमाया गया, जिसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम कुत्ते के पीछे- पीछे घूमती रही. कुत्ते घटना स्थल […]

विज्ञापन
आरा :तरारी थाना क्षेत्र के सेंदहा गांव में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर पटना से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर पूरे घर में डॉग स्क्वायड को घुमाया गया, जिसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम कुत्ते के पीछे- पीछे घूमती रही. कुत्ते घटना स्थल से लेकर चार लोगों के घर तक पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों को चिह्नित कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सेदहां गांव के राधेश्याम रवानी, यदुनंदन रवानी, संतोष लाल तथा राम एकबाल यादव के घर पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची. हालांकि पुलिस पूरे मामले में विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि सेंदहा गांव में धारदार हथियार से गर्दन रेत कर दो महिला सौतन मोतीझारों कुंवर तथा कांति कुंवर की हत्या कर दी गयी थी. दोनों सेंदहा गांव निवासी स्व विश्वनाथ सिंह की पत्नी बतायी जाती है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी थी. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीके से भी जांच कर रही है. इस संबंध में पीरो डीएसपी रेषु कृष्णा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा जिन- जिन लोगों को चिह्नित किया है. उनसे पूछताछ की जायेगी.
सोमवार की रात आरा से आये थे हमलावर : दोहरे हत्याकांड के मामले में जांच में जुटी पुलिस को अनुसंधान के क्रम में कई अहम सुराग भी मिले है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम सेंदहा गांव के एक पान दुकानदार अरूण कुमार से एक अंजान व्यक्ति ने विश्वनाथ सिंह के घर के बारे में पूछताछ किया था.
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली है, जिसको लेकर पुलिस पान दुकानदार से पूछताछ करने के बाद उस व्यक्ति का स्क्रेच जारी कर उसके बारे में पता लगाने में जुट गयी है. ठीक दूसरे दिन दोनों की हत्या हुई. पुलिस का यह मानना है कि आरा से आने वाले व्यक्ति ही हत्यारा हो सकता है.
बेटी ने कराया मामला दर्ज : घटना के बाद कांति कुंवर की बेटी काजल ने अपने चाचा समेत दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि घटना की जद में अब तक अनुसंधान के अनुसार घटना का कारण जमीन संबंधित विवाद सामने आ रहा है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.
पूर्व से भी गांव के लोगों के साथ चल रहा था विवाद : घटना के बाद मृतका की बेटी ने गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद होने की बात बतायी है. गांव के कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था. घटना को इससे भी जोड़कर देखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन