धनतेरस पर खूब हुई धन की बारिश

Published at :18 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस पर खूब हुई धन की बारिश

50 करोड़ से अधिक के व्यवसाय का अनुमान पूरे दिन पटे रहे शहर के बाजार, देर रात तक होती रही खरीदारी आरा : धनतेरस के मौके पर जमकर धन की बारिश हुई. मंगलवार को खरीदारों से पूरा बाजार पट गया था. धनतेरस के मौके पर 50 करोड़ से अधिक का व्यवसाय का अनुमान लगाया जा […]

विज्ञापन
50 करोड़ से अधिक के व्यवसाय का अनुमान
पूरे दिन पटे रहे शहर के बाजार, देर रात तक होती रही खरीदारी
आरा : धनतेरस के मौके पर जमकर धन की बारिश हुई. मंगलवार को खरीदारों से पूरा बाजार पट गया था. धनतेरस के मौके पर 50 करोड़ से अधिक का व्यवसाय का अनुमान लगाया जा रहा है. धनतेरस के बाजार में जहां टॉप पर आभूषण व्यवसाय रहा.
वहीं वाहन का बाजार भी काफी गर्म रहा. करोड़ों रुपये के वाहन बिके. पूरे दिन शहर के बाजार लोगों से पटे हुए थे. हर कोई अपने अनुसार धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर रहा था. कोई गहना तो कोई वाहन और कहीं बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की जा रही थी.
आम हो या खास हर परिवार बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए पहुंचा हुआ था. सभी लोग अपनी- अपनी हैसियत के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी कर रहे थे. कई लोगों ने तो सोने की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी खरीदी. शहर के गोपाली चौक, जेल रोड, गोला रोड, आरण्य देवी रोड, नवादा, करमन टोला, बिचली रोड, महादेवा सहित हर बाजार लोगों से पट गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन