कल से आरा-सासाराम पैसेंजर का समय बदलेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-सासाराम रेलखंड पर चलनेवाली दो डेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में रेलवे ने किया बदलाव आरा : सासाराम-आरा रेलखंड पर चलनेवाली दो डेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में रेलवे द्वारा बदलाव किया गया है. ट्रेनों के परिचालन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे द्वारा यह पहल की गयी है. गाड़ी संख्या 75271 आरा-सासाराम […]
विज्ञापन
आरा-सासाराम रेलखंड पर चलनेवाली दो डेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में रेलवे ने किया बदलाव
आरा : सासाराम-आरा रेलखंड पर चलनेवाली दो डेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में रेलवे द्वारा बदलाव किया गया है. ट्रेनों के परिचालन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे द्वारा यह पहल की गयी है. गाड़ी संख्या 75271 आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन आरा से सुबह पांच बजे के बदले 7 बजकर 30 मिनट पर पीरो में 8 बजकर 24 मिनट, बिक्रमगंज नौ बजे, गढ़नोखा 9 बजकर 44 मिनट व सासाराम में 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी.
इस ट्रेन के समय में ढाई घंटे का बदलाव किया गया है. वापसी में गाड़ी संख्या 75272 सासाराम से 11 बजे खुलकर दोहपर 2 बजकर 45 मिनट पर आरा स्टेशन पर आयेगी. इसी तरीके से 75273 पैसेंजर ट्रेन आरा से दोपहर 2 बजे के बदले 2 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी.
गड़हनी में 2 बजकर 32 मिनट, पीरो 3 बजकर 5 मिनट बिक्रमगंज 3 बजकर 42 मिनट, गढ़नोखा 4 बजकर 23 मिनट व सासाराम में 5 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 75274 सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर ट्रेन 5 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी और आरा में शाम 8 बजकर 45 मिनट पर आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




