करेंट लगने से छात्र की मौत

Published at :11 Oct 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से छात्र की मौत

हादसा . नहाने के बाद कपड़ा सुखाने जा रहा था किशोर ख्वासपुर थाना क्षेत्र के खलीफा टोला की है घटना घटना के बाद मची अफरातफरी आरा : ख्वासपुर थाना क्षेत्र के खलीफा टोला गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र नहाने के बाद कपड़ा सुखाने […]

विज्ञापन
हादसा . नहाने के बाद कपड़ा सुखाने जा रहा था किशोर
ख्वासपुर थाना क्षेत्र के खलीफा टोला की है घटना
घटना के बाद मची अफरातफरी
आरा : ख्वासपुर थाना क्षेत्र के खलीफा टोला गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र नहाने के बाद कपड़ा सुखाने गया था. उसी क्रम में बगल से गुजर रहा विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
हालांकि परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृत छात्र विवेक कुमार उर्फ विस्तार बताया जाता है, जो शिक्षक राम निवास राम का पुत्र है. मृतक 10वीं कक्षा का छात्र है.
घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. चारों तरफ चीखने- चिल्लाने की आवाज से पूरा गांव में मातम छा गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
तीन भाइयों में मंझिला था विवेक
मृतक तीन भाइयों में मंझिला था. पढ़ने में काफी होनहार था. मृतक के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक है. बेटे की मौत के बाद शिक्षक बुरी तरह टूट चुके हैं. बड़ा भाई विकास और छोटा भाई अभिषेक का रोते-रोते बुरा हाल है.
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां हुई बेहोश
अपने लाडले बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां रामावती देवी का रोते- रोते बुरा हाल है. बेटे की मौत की खबर पाकर मां बेहोश होकर आंगन में गिर पड़ी. आस-पास के लोग ढाढ़स बंधाने में लगे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन