पागल कुत्ते के काटने से 17 लोग घायल

Published at :11 Oct 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
पागल कुत्ते के काटने से 17 लोग घायल

चरपोखरी/गड़हनी : प्रखंड के सेमरांव गांव में पागल कुत्ते के काटने से गांव के 10 लोग जख्मी हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने घूम-घूमकर गांव के 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया, सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरपोखरी में डॉक्टर कमलेश कुमार […]

विज्ञापन

चरपोखरी/गड़हनी : प्रखंड के सेमरांव गांव में पागल कुत्ते के काटने से गांव के 10 लोग जख्मी हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने घूम-घूमकर गांव के 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया, सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरपोखरी में डॉक्टर कमलेश कुमार सिन्हा की देखरेख में की गयी.

जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज देकर सभी का इलाज किया. वहीं गड़हनी में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. उन सभी को इलाज के लिए गड़हनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया, लेकिन हॉस्पिटल में एंटी रैबीज सूई नहीं रहने के कारण उनलोगों के आरा के सदर अस्पताल में भेज दिया गया. बता दें कि गड़हनी में कुछ दिन पहले भी दर्जनों लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया था.

उस समय भी गड़हनी स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूई नहीं थी. स्वास्थ्य प्रभारी बताती है कि इसकी जानकारी जिले में सीएस को दे दी गयी है. वहां से एंटी रेबिज सूई नहीं उपलब्ध करायी गयी है. वहीं कुत्ते के काटने से गुलाम अली, मोदी कुमार, पुतुल कुमारी व तपेश्वर सिंह जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन