स्टेशन पर टिकट के लिए ली जा रही ज्यादा राशि

आरा : दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने वाले यात्रियों से ज्यादा रुपये वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर एक यात्री ने दानापुर रेल मंडल के डीआरएम को टि्वट कर शिकायत की है. डीआरएम ने मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं. इन दिनों […]
आरा : दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने वाले यात्रियों से ज्यादा रुपये वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर एक यात्री ने दानापुर रेल मंडल के डीआरएम को टि्वट कर शिकायत की है. डीआरएम ने मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं. इन दिनों आरा के चंदवा में यज्ञ चल रहा है. इसको लेकर स्टेशन पर काफी भीड़ हो रही है.
इसी का फायदा उठाकर यात्रियों से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं. इसकी शिकायत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शैलेश कुमार राय ने टि्वटर के माध्यम से रेल मंत्रालय से की. शिकायत मिलते ही रेल मंत्रालय हरकत में आया और इस मामले की जांच के लिए दानापुर डिवीजन के डीआरएम को निर्देश दिया. इधर, शिकायत मिलते ही अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गयी, क्योंकि यह मामला रेल मंत्रालय तक पहुंच गया है. हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि मामले की जांच किये बिना स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




