अस्पताल में रोस्टर का पालन नहीं डीएम के आदेश का नहीं हो रहा पालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मरीजों व परिजनों को हो रही परेशानी आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार द्वारा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया गया था तथा सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह व उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिन्हा को कई आवश्यक निर्देश दिये थे. निर्देश था कि मरीजों की […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीजों व परिजनों को हो रही परेशानी
आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार द्वारा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया गया था तथा सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह व उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिन्हा को कई आवश्यक निर्देश दिये थे. निर्देश था कि मरीजों की सुविधा के लिए रोस्टर चार्ट का बनवा कर वार्डों में लगाया जाये. वहीं जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि सभी वार्डों में चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित किया जाये, ताकि मरीजों व उनके परिजनों को संबंधित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से बात करने में परेशानी नहीं हो तथा मरीज अपना उचित इलाज करा सकें.
पर, अस्पताल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी के आदेश को भी धता बतायी जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने बोर्ड तो दिखावे के लिए बनवा कर वार्डों में लगवा दिया है, पर उस पर नाम व मोबाइल नंबर नहीं लिखा है. इससे समस्या यथावत बनी हुई है और मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं स्वास्थ्यकर्मी प्राय: वार्डों से गायब रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




