जख्मी की इलाज के दौरान हुई मौत

Published at :05 Oct 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
जख्मी की इलाज के दौरान हुई मौत

बिहिया : प्रखंड की फिनगी पंचायत अंतर्गत फिनगी टोला में गत शुक्रवार की शाम दीवार गिरने की घटना में जख्मी खेदन राम (50 वर्ष) की इलाज के दौरान पटना में बुधवार की शाम मौत हो गयी. उक्त घटना में जख्मी खेदन राम की मां केशरी देवी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. मालूम […]

विज्ञापन

बिहिया : प्रखंड की फिनगी पंचायत अंतर्गत फिनगी टोला में गत शुक्रवार की शाम दीवार गिरने की घटना में जख्मी खेदन राम (50 वर्ष) की इलाज के दौरान पटना में बुधवार की शाम मौत हो गयी. उक्त घटना में जख्मी खेदन राम की मां केशरी देवी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. मालूम हो कि गत शुक्रवार को फिनगी टोला में मिट्टी की दीवार के गिर जाने से स्व. शिवजी राम के पुत्र खेदन राम, उनकी मां केशरी देवी, पत्नी राजमुनी देवी व बहन मुन्नी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उक्त सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान केशरी देवी की मौत हो गयी थी.

वहीं गंभीर अवस्था में जख्मी खेदन राम को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. घटना में दो मौतों को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार मृतक खेदन राम का पटना में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन