तीसरे दिन भी बंद रहीं दुकानें चौकसी . पीरो में सामान्य होने लगा जनजीवन

पीरो : पीरो अनुमंडल मुख्यालय में हुए हंगामे, तोड़फोड़, लूट व आगजनी की घटनाओं के बाद व्याप्त तनाव कम होने के साथ ही आम जनजीवन धीरे- धीरे सामान्य होने लगा है. वैसे घटना के तीसरे दिन मंगलवार को भी स्थानीय बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. प्रशासन द्वारा घटना के बाद यहां जारी की गयी […]
पीरो : पीरो अनुमंडल मुख्यालय में हुए हंगामे, तोड़फोड़, लूट व आगजनी की घटनाओं के बाद व्याप्त तनाव कम होने के साथ ही आम जनजीवन धीरे- धीरे सामान्य होने लगा है. वैसे घटना के तीसरे दिन मंगलवार को भी स्थानीय बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. प्रशासन द्वारा घटना के बाद यहां जारी की गयी निषेधाज्ञा हटाने की कोई विधिवत घोषणा नहीं की गयी, जिससे गिने- चुने स्थानीय लोग ही घरों से बाहर निकले. मंगलवार को भी शहर में पुलिस चौकसी जारी रही.
शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात दिखे. वहीं पुलिस अधिकारी लगातार गश्ती दल के साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए मुस्तैद रहे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के दोषियों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनमें से कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है जो लोग अब तक पकड़ में नहीं आये हैं, उनकी धर- पकड़ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




