पीरो की घटना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम, हो न्यायिक जांच

Published at :04 Oct 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
पीरो की घटना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम, हो न्यायिक जांच

पीरो : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पीरो की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रशासन को पूर्णतः जिम्मेवार ठहराया है. श्री सिंह ने कहा कि जब शांति समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि प्रतिमा विसर्जन या ताजिया जुलूस में कोई भी लाठी-डंडा और हथियार […]

विज्ञापन

पीरो : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पीरो की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसके लिए प्रशासन को पूर्णतः जिम्मेवार ठहराया है. श्री सिंह ने कहा कि जब शांति समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि प्रतिमा विसर्जन या ताजिया जुलूस में कोई भी लाठी-डंडा और हथियार लेकर नहीं जायेगा. प्रतिमा विसर्जन जुलूस में इन बातों का पूर्णतः पालन भी कराया गया, लेकिन ताजिया जुलूस में जब लोग तलवार, डंडे और हॉकी स्टिक लेकर निकले,

तो उन्हें क्यों नहीं रोका गया. श्री सिंह ने कहा कि प्रशासनिक नाकामी के कारण ही ताजिया जुलूस में शामिल लोग रूट का उल्लंघन कर जबरन सासाराम रोड में घुस गये और तोड़फोड़ की. श्री सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों को लगाया जाना चाहिए था, लेकिन यहां होमगार्ड और लाठी पार्टी को लगाया गया था

जो प्रशासन की लचर व्यवस्था को उजागर करता है. इधर कामेश्वर सिंह के अलावा भाजपा नेता प्रेमरंजन चतुर्वेदी, राणाप्रताप सिंह, विनोद सिंह आदि ने राज्य सरकार से घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषी लोगों और लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

लोजपा नेता ने सौहार्द बनाये रखने के लिए लोगों से की अपील : पूर्व तरारी विधायक व लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाने की अपील की. लोजपा नेता ने कहा कि ऐसी घटनाएं पीरो लोगों के लिए घातक साबित होंगी. ऐसी घटनाओं से पीरो का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो जायेगा, जिसका खामियाजा सभी वर्ग के लोगों को उठाना पड़ेगा. लोजपा नेता सह तरारी के पूर्व विधायक ने मंगलवार को पीरो पहुंचकर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर रविवार को घटित घटना के दोषी लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी करवाई करने तथा निर्दोष लोगों को नहीं फंसाये जाने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन