गांधी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का किया कार्य

बिहिया : नगर के छठ तालाब स्थित साहू धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर तैलिक साहू समाज द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता तैलिक साहू समाज बिहिया के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने तथा संचालन शिवकुमार बेमारी ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद व […]
बिहिया : नगर के छठ तालाब स्थित साहू धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर तैलिक साहू समाज द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता तैलिक साहू समाज बिहिया के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने तथा संचालन शिवकुमार बेमारी ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए गांधी जी ने हीं पूरे देश को एक सूत्र में बांधे रखा.
समारोह के पश्चात तैलिक साहू समाज द्वारा जातिगत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज से जुड़े अनेक लोगों ने संबोधित किया. लोगों ने स्थानीय तैलिक साहू समाज द्वारा समाज हित में किये गये कई कार्यों की सराहना की. समारोह को पटना की मेयर सीता साहू, बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार समेत कई सम्मानित लोगों ने संबोधित किया. इस अवसर पर गोपाल प्रसाद, बिगन प्रसाद, मिंटू कुमार, बनारसी प्रसाद, रविकांत कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




