ePaper

डॉ भागवत BIHAR दौरे पर चार को आयेंगे आरा

Updated at : 02 Oct 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ भागवत BIHAR दौरे पर चार को आयेंगे आरा

पटना : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत दो दिवसीय बिहार दौरे पर चार अक्तूबर को आ रहे हैं. आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह आरा में आयोजित यज्ञ में शामिल होंगे. वह चार अक्तूबर को पटना पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से आरा जायेंगे. संघ प्रमुख […]

विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन राव भागवत दो दिवसीय बिहार दौरे पर चार अक्तूबर को आ रहे हैं. आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह आरा में आयोजित यज्ञ में शामिल होंगे. वह चार अक्तूबर को पटना पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से आरा जायेंगे.
संघ प्रमुख चंदवा में हो रहे अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन सह यज्ञ में शामिल होंगे. यज्ञ का आयोजन रामानुजचार्य की हजारवीं जयंती पर किया जा रहा है. रात्रि विश्राम वह भाजपा सांसद आरके सिन्हा के पैतृक गांव में करेंगे. पांच अक्तूबर को वह आरा के चंदवा में ही आरएसएस के आरा स्थित कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और इसी दिन शाम को वापस पटना के रास्ते दिल्ली चले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन