या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता...

Published at :29 Sep 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता...

आरा : या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…..मां दुर्गा की वैदिक मंत्र से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है. मां दुर्गा की पूजा पूरे जिले में परवान पर है. वहीं भक्तों की भक्ति भी परवान पर है. पूरा वातावरण दुर्गामय हो चुका है. हर तरफ भक्ति गीतों व वैदिक मंत्रों की गूंज सुनायी दे रही […]

विज्ञापन

आरा : या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…..मां दुर्गा की वैदिक मंत्र से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है. मां दुर्गा की पूजा पूरे जिले में परवान पर है. वहीं भक्तों की भक्ति भी परवान पर है. पूरा वातावरण दुर्गामय हो चुका है. हर तरफ भक्ति गीतों व वैदिक मंत्रों की गूंज सुनायी दे रही है. मानो मां दुर्गा ने नगर में अपना बसेरा कर लिया हो.

सड़कों पर हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. आसपास के गांव के लोग पूरे हुजूम के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए आरा नगर में पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर उनके प्रति अपनी भक्ति को समर्पित किया तथा दुर्गा मां के जयकारा लगाया. इस अवसर पर पूजा पंडालों के आसपास काफी चहल-पहल बनी हुई है. पूजा पंडालों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

पंडालों के आसपास सजायी गयी हैं दुकानें: दुर्गापूजा पंडालों के आसपास कई तरह की दुकानें सजायी गयी हैं, जहां खरीदारों की काफी भीड़ देखी जा रही है. कहीं खिलौने की दुकान, तो कहीं मिठाई व जलेबी की दुकान लगायी गयी है. खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है. वहीं मिठाई व जलेबी की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही है.
आसपास के गांवों से उमड़ रहे हैं श्रद्धालु: गांवों में विजयादशमी के दिन मेला लगने की परंपरा है. इसे देखते हुए गांव के लोग सप्तमी, अष्टमी व नवमी को आरा में दुर्गापूजा पंडालों में मां के दर्शन करने तथा मेला घूमने आते हैं. सप्तमी के दिन काफी संख्या में गांवों के लोग जिनमें महिलाएं व बच्चे काफी संख्या में शामिल होते हैं. इसे लेकर सड़कों पर भी काफी भीड़ दिखाई दे रही है. इससे आरा की रौनक और भी बढ़ गया है. चारों तरफ लोगों की भीड़ दिखायी दे रही है. लोग बड़े उत्साह से मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन