अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Published at :12 Sep 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

तरारी : जगह-जगह छापामारी कर शराब बेचने और पीनेवालों को पकड़ने में लगी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. करथ गांव में छापामारी के दौरान 50 किलोग्राम महुआ के साथ जितेंद्र पासवान उर्फ खुदी पासवान को धर दबोचा और सब इंस्पेक्टर कन्हैया मिश्रा ने सघन पूछताछ के बाद अवैध शराब के कारोबारी को […]

विज्ञापन

तरारी : जगह-जगह छापामारी कर शराब बेचने और पीनेवालों को पकड़ने में लगी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. करथ गांव में छापामारी के दौरान 50 किलोग्राम महुआ के साथ जितेंद्र पासवान उर्फ खुदी पासवान को धर दबोचा और सब इंस्पेक्टर कन्हैया मिश्रा ने सघन पूछताछ के बाद अवैध शराब के कारोबारी को जेल भेज दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग करथ गांव में अवैध शराब का कारोबार चला रहे हैं. डीएसपी रेणु कृष्णा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर कन्हैया मिश्रा ने धावा दल का गठन किया और नाटकीय ढंग से शराब कारोबारी जितेंद्र पासवान उर्फ खुदी पासवान को दबोच लिया और बाकी कारोबारी भागने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन