22 दिन बाद गुवाहाटी से पहली ट्रेन आयी नार्थ ईस्ट

आरा : 22 दिन बाद पूर्वोत्तर राज्यों से शेष भारत का संपर्क सोमवार से जुड़ गया. तीन सप्ताह के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी से पहली ट्रेन 12505 अप गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट सुपर फास्ट आरा पहुंची. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे लेट आरा स्टेशन पर पहुंची, तो लोगों में खुशी […]
आरा : 22 दिन बाद पूर्वोत्तर राज्यों से शेष भारत का संपर्क सोमवार से जुड़ गया. तीन सप्ताह के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी से पहली ट्रेन 12505 अप गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट सुपर फास्ट आरा पहुंची. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे लेट आरा स्टेशन पर पहुंची, तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ लग गयी. हालांकि पूर्वोत्तर राज्य असम, नागालैंड होकर डिब्रूगढ़ से आनेवाली ब्रह्मपुत्र मेल अब भी रद्द है. ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है.
यह ट्रेन सात सितम्बर तक रद्द की गयी है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैक के अभाव में इस ट्रेन को रद्द किया जा रहा है. दिल्ली व डिब्रूगढ़ तक में रैक भेजा जा रहा है. आनेवाले दिनों में इस ट्रेन का परिचालन भी सामान्य हो जायेगा. रैक के अभाव में गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस भी रद्द रही. इस इलाके के ज्यादातर लोग सेना या अर्धसैनिक बलों में काम करते हैं.
उनकी नियुक्ति पूर्वोत्तर राज्यों में है. ऐसे में जो लोग छुट्टी पर आये थे, वो वापस लौट नहीं पा रहे थे. वहीं जिन लोगों को वापस अपने गांव आना था. वे लोग बाढ़ की वजह से आ नहीं पा रहे थे. अब भी लाखों लोग बीच में ही फंसे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










