चोरी करते तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा, तीन फरार

Published at :05 Sep 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी करते तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा, तीन फरार

कोइलवर : रविवार की देर रात कोइलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत, कोइलवर के वार्ड नं पांच निवासी मो सुहैल के घर चोरों ने दो मोबाइल फोन व एक हजार रुपये चोरी कर ऑटो से फरार हो गये. चोर जाते-जाते घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर गये. हो-हल्ला होने के बाद पड़ोसियों ने […]

विज्ञापन

कोइलवर : रविवार की देर रात कोइलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत, कोइलवर के वार्ड नं पांच निवासी मो सुहैल के घर चोरों ने दो मोबाइल फोन व एक हजार रुपये चोरी कर ऑटो से फरार हो गये. चोर जाते-जाते घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर गये. हो-हल्ला होने के बाद पड़ोसियों ने बाहर से बंद दरवाजा खोला. चोरी की घटना की सूचना कोइलवर थाने को दी गयी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी. थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना गश्ती पर निकले पुलिस पदाधिकारी को दी.

इधर गश्ती दल ने कुल्हड़िया गांव में सीताराम सिंह के घर का दरवाजा तोड़ते तीन चोरों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. साथ ही पुलिस ने चोरी का एक ऑटो, एक साइकिल व लोहे का रॉड बरामद किया. पकड़े गये दो चोर कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के मृत्युंजय कुमार पांडेय, राकेश कुमार व तीसरा दिलशाद खान मुफस्सिल थाने के पैठानपुर का रहनेवाला बताया जाता है. जबकि तीन और चोर पुलिस की गाड़ी देख पहले ही फरार हो गये थे. पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर फरार तीनों चोर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि दिलशाद ने कबूल किया है कि इसी वर्ष 28 मई को कुल्हड़िया गांव में पप्पू कुमार के घर चार लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे, जिसमे दिलशाद का हाथ था और कुल्हड़िया के रहनेवाले दोनों चोर साथ में थे. ग्रुप में छह सदस्य है जो एक साथ चोरी करने चोरी के ऑटो से जाते थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन और चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन