ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का दोनों पैर कटा

Published at :08 Aug 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का दोनों पैर कटा

कोइलवर : दानापुर रेल मंडल के कोइलवर स्टेशन के डाउन प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन से उतरने के क्रम में यात्री का पैर कट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाने के बरना निवासी रामबाबू केसरी के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत केसरी दिल्ली से घर लौट रहा था. रंजीत दिल्ली में डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस पर सवार हुआ […]

विज्ञापन

कोइलवर : दानापुर रेल मंडल के कोइलवर स्टेशन के डाउन प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन से उतरने के क्रम में यात्री का पैर कट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाने के बरना निवासी रामबाबू केसरी के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत केसरी दिल्ली से घर लौट रहा था. रंजीत दिल्ली में डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस पर सवार हुआ था.

ट्रेन का ठहराव बक्सर व आरा में नहीं होने के कारण कोइलवर में ट्रेन की गति धीमी होते ही उतरना चाहा, लेकिन इसी बीच वो असंतुलित होकर पटरी के बीच चला गया, जिससे युवक का दोनों पैर कट गया.

मालूम हो कि कोइलवर रेल पुल पर मरम्मत के कार्य को लेकर ट्रेनों की गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गयी है. इससे सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है. इधर जख्मी को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोइलवर लाया गया. जहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन