भाइयों को राखी बांध कर की मंगल कामना बहनों ने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

उत्साह . जिले भर में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर रही चहल-पहल आरा/पीरो/बिहियां : रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा व सोमवारी का अनोखा संगम इस बार के रक्षाबंधन के मौके पर रहा. पूरे जिले में हर्ष के माहौल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया. बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से […]
विज्ञापन
उत्साह . जिले भर में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर रही चहल-पहल
आरा/पीरो/बिहियां : रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा व सोमवारी का अनोखा संगम इस बार के रक्षाबंधन के मौके पर रहा. पूरे जिले में हर्ष के माहौल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया. बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है और भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना जैसे मनभावन गीतों के बीच जिले भर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया. राखी बांधने के साथ उपहार देने और मिठाई खिलाने का भी दौर चला.
भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर जन्म-जन्मांतर तक अपनी रक्षा का वचन लिया और भाई के मंगलमय जीवन की कामना की. भाइयों ने भी बहन के हर सुख-दुख में साथ निभाने तथा हर तरह के संकट में उनकी रक्षा का वचन दोहराया. कहीं राखी बंधवाने के लिए भाई शादीशुदा बहन के ससुराल पहुंचे थे तो कई बहनें खुद भाई को राखी बांधने के लिए मायके पहुंची थी. राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने परंपरानुसार बहनों को उपहार देकर खुश कर दिया. वहीं रक्षाबंधन के मौके पर जगह-जगह पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षों में भी रक्षा सूत्र बांधा गया. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला ने रक्षा सूत्र बांध कर आजीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया.
हर्षोल्लासपूर्वक मना रक्षाबंधन का त्योहार : बिहिया. नगर पंचायत बिहिया व प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लासपूर्वक मना. इस दौरान बहनों ने आरती उतार व टीका लगाकर अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी व जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन लिया. बहनों ने अपने भाई के मंगलमय जीवन की कामना की. वहीं रक्षाबंधन को लेकर सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की भीड़ भाड़ नजर आयी. कई शादीशुदा बहनें जहां अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती दिखीं, वहीं कई भाई अपने बहनों की ससुराल जाकर बहन से राखी बंधवायी. रक्षाबंधन को लेकर अहले सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया.
गांव से लेकर नगर पंचायत तक रही धूम : कोइलवर. राखी का त्योहार नगर पंचायत समेत प्रखण्ड में धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया. सुबह से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े. राखी बांध बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया. बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की. बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला. भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी
रक्षाबंधन का त्योहार नगर पंचायत कोइलवर, धंडीहा, बहियारा, चांदी, जोगता, खनगांव, भदवर, सक्कड़ी, कायम नगर, गीधा, दौलत पुर, मथुरा पुर, खेशरहियां, राजा पुर, जमालपुर, चंदा, महम्मद पुर आदि जगहों में धूमधाम से मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










