बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला से लूटे 11 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2017 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/तरारी : बैंक से पैसा निकाल कर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 11 हजार रुपये लूट लिये. घटना शनिवार की है, जब उक्त महिला बैंक से पैसा निकाल कर अपने गांव लौट रही थी, तभी बिहटा गांव के एक किलोमीटर पहले हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय […]
विज्ञापन
आरा/तरारी : बैंक से पैसा निकाल कर जा रही एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 11 हजार रुपये लूट लिये. घटना शनिवार की है, जब उक्त महिला बैंक से पैसा निकाल कर अपने गांव लौट रही थी, तभी बिहटा गांव के एक किलोमीटर पहले हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर रुपये लूट लिया और फायरिंग करते हुए भाग निकले.
घटना के बाद इसकी जानकारी पीड़ित महिला गिरजा देवी के पुत्र सतीश सिंह द्वारा थाने को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बिहटा गांव निवासी गिरजा देवी अपने पुत्र के साथ तरारी पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकालने गयी हुई थी. अपने खाते से 11 हजार रुपये की निकासी कर बाइक से लौट रही थी, तभी तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक सवार को रोकवाया और पिस्टल भिड़ा दिया. इसके बाद अपराधियों ने महिला से लूटपाट की. रुपये लेने के बाद आपराधी वहां से भाग निकले. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है.
बिहटा गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पीएनबी से बेटे के साथ पैसे निकाल कर घर जा रही थी महिला
वीडियो फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद तरारी पुलिस तरारी स्थित बैंक पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पहुंची. वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस लूट की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचेगी. सूत्रों की माने तो लुटेरे बैंक से ही महिला के पीछे लगे हुए थे. बैंक से कुछ दूरी पर जाने के बाद ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










