व्यवसायी के हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा जेल

Published at :04 Aug 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के हत्यारोपित  को पुलिस ने भेजा जेल

आरा : लकड़ी व्यवसायी सह लोजपा नेता मुन्नु सिंह की हत्या के मामले में पकड़े गये आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपित बिहिया थाने के झौंवा निवासी पिंटू सिंह बताया जाता है. नवादा थाने की पुलिस ने उक्त आरोपित से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली. बता दें […]

विज्ञापन

आरा : लकड़ी व्यवसायी सह लोजपा नेता मुन्नु सिंह की हत्या के मामले में पकड़े गये आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपित बिहिया थाने के झौंवा निवासी पिंटू सिंह बताया जाता है. नवादा थाने की पुलिस ने उक्त आरोपित से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली. बता दें कि 27 अप्रैल को लोजपा नेता मुन्नु सिंह को गोली मार दी गयी थी.

घटना के दस दिन बाद पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रेाश था. घटना के बाद से ही सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे. बुधवार को भोजपुर की डीआइयू टीम ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपित की गिरफ्तारी की. घटना के तीन माह बाद भी कई नामजद आरोपित अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन