वीर कुंवर सिंह विवि की सीनेट में अब पहुचेंगे निर्वाचित प्रतिनिधि

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि में छह साल से सीनेट के सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया है. विवि प्रशासन छह साल बाद चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है. अब तक ढाई दशक के इतिहास में मात्र एक बार ही चुनाव हुआ है. दूसरी बार चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गयी […]
आरा : वीर कुंवर सिंह विवि में छह साल से सीनेट के सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया है. विवि प्रशासन छह साल बाद चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है. अब तक ढाई दशक के इतिहास में मात्र एक बार ही चुनाव हुआ है. दूसरी बार चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो सितंबर माह तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी
और विवि के उच्च सदन सीनेट में कई नये चेहरे सदस्य के रूप में शामिल होंगे. इस दिशा में विवि प्रशासन द्वारा जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है. बता दें कि चुनाव को लेकर कई बार शिक्षक संगठन और शिक्षकेतर कर्मचारी संगठनों द्वारा आवाज उठायी जा चुकी है. पूर्व में विवि प्रशासन द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गयी. वर्तमान कुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने इस ओर कवायद तेज की और चुनाव प्रक्रिया सितंबर माह तक पूरी करने के लिए योजना तैयार कर ली है. जल्द ही चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद सीनेट में नये चेहरे शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










