लोगों को बंधक बना कर लाखों के सामान की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Aug 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

गृहस्वामी ने दी पुलिस को सूचना, की जा रही है छानबीन आरा/तरारी : तरारी प्रखंड की शंकरडीह पंचायत के कुदरिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी, गहने व कपड़ों समेत लाखों का सामान चुरा लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी चोर आराम से भाग निकले. जानकारी […]
विज्ञापन
गृहस्वामी ने दी पुलिस को सूचना, की जा रही है छानबीन
आरा/तरारी : तरारी प्रखंड की शंकरडीह पंचायत के कुदरिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी, गहने व कपड़ों समेत लाखों का सामान चुरा लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी चोर आराम से भाग निकले.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात सीढ़ी के सहारे चोर घर में घुस गये और घर में सभी लोगों को बंधक बना लिया गया. हथियार का भय दिखा कर चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के गहने कपड़े व नकदी लूट ली. बताया जा रहा है कि कुदरिया गांव निवासी गोपाल साह के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान जेवरात, कपड़े भरा बक्सा, सूटकेस एवं 40 हजार नकद चुरा कर भाग गये. बुधवार की सुबह इस घटना की सूचना गोपाल साह द्वारा तरारी थाने को दी गयी. तरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है. वहीं चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है.
घर के सदस्यों का कहना है कि मंगलवार की रात जो हुआ वह देख कर सारे लोगों को रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पुलिस की कलई खुल गयी है. चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर में घुस कर चोरी की घटना काे अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ा कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










