सुखरौली मुखिया की जेसीबी में लगायी आग

पीरो : हसनबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया और इनरपतपुर के बधार में गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने मिट्टी की कटाई के काम में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया, जिस कारण जेसीबी मशीन जल कर राख हो गयी. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई […]
पीरो : हसनबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत पचरुखिया और इनरपतपुर के बधार में गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने मिट्टी की कटाई के काम में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया, जिस कारण जेसीबी मशीन जल कर राख हो गयी. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की.
जलायी गयी जेसीबी मशीन सुखरौली पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता हेमंत कुमार सिंह की बतायी जाती है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुची पुलिस ने मौके से गोलियों के करीब आधा दर्जन खोखा बरामद किया है. इस मामले में हसनबाजार ओपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है
कि मुखिया हेमंत कुमार सिंह की चिमनी भट्ठा के लिए गुरुवार की रात बधार से मिट्टी की कटाई की जा रही थी. इस काम में मुखिया की जेसीबी मशीन के अलावा दो अन्य जेसीबी मशीन और करीब 25 की संख्या में ट्रैक्टर काम में लगे हुए थे. इस दौरान रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिया. वहां मौजूद वाहन चालकों व मजदूरों में भगदड़ मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




