सासाराम-आरा रेलखंड का होगा विद्युतीकरण

आरा : पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डिवीजन के तहत आनेवाले आरा-सासाराम रेलखंड का विद्युतीकरण किया जायेगा. इस रेलखंड पर अब इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी. इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 76.21 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है. वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में इस राशि को देने की घोषणा […]
आरा : पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डिवीजन के तहत आनेवाले आरा-सासाराम रेलखंड का विद्युतीकरण किया जायेगा. इस रेलखंड पर अब इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी. इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 76.21 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है. वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में इस राशि को देने की घोषणा रेलवे द्वारा की गयी है.
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो आनेवाले दिनों में इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरेंगी. इससे यात्रियों को समय की काफी बचत होगी. वहीं बार-बार इंजन बदलने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. रेलवे की आधारभूत संरचना को बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. इसी के तहत इस रूट का विद्युतीकरण किया जा रहा है. इस रूट को दोहरीकरण करने की मांग भी लोगों द्वारा की जा रही है. रेल अधिकारियों का कहना है कि आनेवाले दिनों में दोहरीकरण का कार्य भी किया जायेगा. इससे ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




