पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा : बिहिया थाने के टिपुरा कॉलोनी में शराबी पति से आजिज पत्नी ने थाने में शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा दिया. शराबी पति नशे में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. पत्नी माधुरी देवी द्वारा मंगलवार को बिहिया थाने में आवेदन दिया गया. इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में राजकुमार […]
आरा : बिहिया थाने के टिपुरा कॉलोनी में शराबी पति से आजिज पत्नी ने थाने में शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा दिया. शराबी पति नशे में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. पत्नी माधुरी देवी द्वारा मंगलवार को बिहिया थाने में आवेदन दिया गया. इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में राजकुमार खरवार को गिरफ्तार कर लिया.
वह जयलाल खरवार का पुत्र है. बता दें कि शराबबंदी के बाद जिले में कई ऐसी घटनाएं प्रतिवेदित हुई हैं, जिसमें शराबी पति से आजीज होकर पत्नी ने फोन कर गिरफ्तार करवा कर जेल भेजवा दिया. थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि आरोपित की पत्नी द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




