रेलवे कर्मचारी से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Published at :12 Jun 2017 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी से रंगदारी  मांगने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

आरा : रेलवे कर्मचारी से रंगदारी मांगने के मामले में नवादा थाना पुलिस ने पकड़ी मुहल्ले से एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना नवादा थाना क्षेत्र के मधुबाग मुहल्ले की है. जहां रेलवे कर्मचारी अशोक उपाध्याय का घर है. अशोक उपाध्याय रेलवे में कर्मचारी […]

विज्ञापन

आरा : रेलवे कर्मचारी से रंगदारी मांगने के मामले में नवादा थाना पुलिस ने पकड़ी मुहल्ले से एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना नवादा थाना क्षेत्र के मधुबाग मुहल्ले की है. जहां रेलवे कर्मचारी अशोक उपाध्याय का घर है. अशोक उपाध्याय रेलवे में कर्मचारी है,

जो दानापुर में पदस्थापित है. अशोक उपाध्याय द्वारा नवादा थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित मनीष कुमार होटल संचालक बताया जाता है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि रंगदारी की मांग करने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन