bhagalpur news. बरात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल ल

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव मोड़ के समीप रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बरात जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

विज्ञापन

नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव मोड़ के समीप रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बरात जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी बोधनारायण मंडल उर्फ बोधी मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों में गांव के ही बिलो मंडल के पुत्र पवन कुमार तथा रोहित कुमार के पुत्र मिट्टु कुमार शामिल हैं. बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घोघा से गोपालपुर बरात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान गोसाईंगांव मोड़ के पास सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने पश्चात चारपहिया वाहन के ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पवन कुमार और मिट्टु कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष सुजीत वारसी अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. मृतक के परिजन के बयान पर यातायात थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुन्ना कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन