bhagalpur news. फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, बिहार एसआइ पीटी पास युवक की मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, बिहार एसआइ पीटी पास युवक की मौत

थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बाईपास स्थित केबीसी भट्ठा के समीप सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में सुलतानगंज के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बाईपास स्थित केबीसी भट्ठा के समीप सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में सुलतानगंज के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार कार और केटीएम बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान नगर परिषद सुलतानगंज के काली स्थान दुधैला वार्ड 22 निवासी कैलाश प्रसाद मंडल के 24 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि निशांत हाल ही में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (एसआइ) की पीटी परीक्षा उत्तीर्ण किया था, जिससे परिवार और इलाके में खुशी का माहौल था. उसकी मां गीता देवी शिक्षिका हैं, जबकि परिवार की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार निशांत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था. नई केटीएम ड्यूक बाइक के साथ वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करता था. सोमवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी सुलतानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि निशांत की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गए. हादसे के बाद कार चालक समेत अन्य सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे. युवक का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया कर रही है. फरार कार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन