फौजदारी गांव में गोली लगने से युवक की मौत

Published at :12 Sep 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
फौजदारी गांव में गोली लगने से युवक की मौत

फौजदारी गांव में बुधवार की रात गोली लगने से स्व अनूप लाल यादव का पुत्र अनिल यादव (42)की मौत हो गयी

विज्ञापन

थानाक्षेत्र सलेमपुर पंचायत स्थित बिहार-झारखंड सीमा पर फौजदारी गांव में बुधवार की रात गोली लगने से स्व अनूप लाल यादव का पुत्र अनिल यादव (42)की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पीरपैंती थाना के सहायक थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अनि संजय महाराज सदलबल घटनास्थल पहुंच परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं. घटनास्थल से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर गोली चलने की घटना के कारणों का पता करने व पोस्टमार्टम कराने में जुटी है. मृतक को तीन पुत्रियां व एक पुत्र है, जिसमें छोटी पुत्री को छोड़ कर अन्य शादीशुदा है.

मारपीट में घायल महिला की इलाज कराने के बाद घर में मौत

इशीपुर थानाक्षेत्र के फुटहाचक गांव में बकरी से फसल चरवाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में 21 जुलाई को हुई मारपीट में एक पक्ष की सिरनी देवी घायल हो गयी थी. उसको इलाज कराने इशीपुर थानपुलिस ने रेफरल अस्पताल भेजा था,जहां से उसकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेंजा था. वहां से वह स्वस्थ होकर तीन सितंबर को डिस्चार्ज होकर घर लौट आयी थी. मंगलवार की रात उस महिला की मौत हो गयी. इशीपुर थाना के अनि ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व बुधवार को उसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.

स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थानाक्षेत्र के जिछो पोखर, मानिकपुर के अवधेश राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया. उस पर न्यायालय से स्थायी वारंट निर्गत था. पीरपैंती पुलिस ने नगर पंचायत नउआ टोली के कांड के आरोपित चितू मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गोलीबारी व लूट को अंजाम देने का आरोपित गिरफ्तार

जमालदीपुर में गोलीबारी व लूट को अंजाम देने वाले आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित बिहपुर थाना लत्तीपुर का रविस यादव है.नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि खरीक थाना के जमालदीपुर स्थित अरविंद गुप्ता के घर के सामने कुछ अपराधियों ने 26 अगस्त को दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग व रास्ते से आने-जाने वाले राहगीर से रंगदारी की मांग व लूटपाट की थी. इस संबंध में प्राथमिकी खरीक थाना में दर्ज की गयी थी. उक्त कांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा व तीन अभियुक्तों ने पुलिसिया दबाव से न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी उसी क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रविस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. रविस यादव ने अपना स्वीकारोक्ति बयान में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन