फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, दो माह पहले नाबालिग लड़की से किया था विवाह

Updated:
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, दो माह पहले नाबालिग लड़की से किया था विवाह

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, दो माह पहले नाबालिग लड़की से किया था विवाह

विज्ञापन

भागलपुर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज में नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी राजा कुमार (22) ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के गले पर फंदे का निशान पाया गया है. बताया जाता है कि राजा कुमार ने करीब दो माह पूर्व सासाराम की नाबालिग लड़की से प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद वह वारसलीगंज में किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था. राजा अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर बायपास इलाके में ढाबा चलाता था और नाइट ड्यूटी खुद करता था. शुक्रवार देर शाम तक राजा के ढाबे पर नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों ने कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद मां को जानकारी दी गयी. मां ने भी कॉल किया, तब पत्नी ने फोन उठाया और रोने लगी. सूचना मिलने पर मां वारसलीगंज पहुंची, जहां राजा जमीन पर पड़ा था और उसकी पत्नी रो रही थी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है और मोबाइल की जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन