bhagalpur news. लेबर कोड लागू करने के खिलाफ मजदूरों ने मनाया काला दिवस
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 12:43 AM
लेबर कोड कानून लागू करने के खिलाफ बुधवार को मजदूरों ने देशभर में काला दिवस मनाया
लेबर कोड कानून लागू करने के खिलाफ बुधवार को मजदूरों ने देशभर में काला दिवस मनाया. स्टेशन चौक पर मजदूर संगठनों ने काली पट्टी लगा कर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया. देशव्यापी आह्वान पर किए इस प्रदर्शन शामिल के मजदूर संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को विनाशकारी बताते हुए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और अविलंब लेबर कोड को रद्द करने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, एटक के जिला महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, मनोहर मंडल, सेवा के जिला अध्यक्ष उजरा बानो व इंटक के जिला अध्यक्ष ई रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया. एआइकेएम के जिला उपाध्यक्ष रणधीर यादव, बीआरकेएस के जिला सचिव भोला प्रसाद यादव व एआइकेएस के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता जाहिर की और लेबर कोड का विरोध कर काला दिवस का समर्थन किया. मजदूर-किसान संगठनों के नेतृत्वकारियों ने मोदी सरकार को देश के लिए खतरा बताया. कहा कि देश के मजदूरों को लेबर कोड कानून मंजूर नहीं है. पिछले दस-ग्यारह वर्षों के शासन में विनाशकारी मोदी सरकार ने देश को भारी क्षति पहुंचाई है. देश बर्बादी के कगार पर है. काला दिवस के जरिए मजदूर वर्ग मोदी सरकार को खुली चेतावनी देता कि उसके हर हमले का मुकाबला किया जाएगा. मजदूर वर्ग पर किए जा रहे हर हमले का मुकम्मल जवाब दिया जायेगा. कार्यक्रम में उपरोक्त सहित एक्टू के विष्णु कुमार मंडल, सिकंदर तांती, अमर कुमार, मनोज कृष्ण सहाय, मो मुमताज, करण कुमार, किशोर कुमार, विजय साह, मनोज यादव, मृत्युंजय कापरी, कांति यादव, कपिल मंडल, विनय यादव, मुसाय मंडल, एटक के गोपाल राय, अनिल यादव, सचिन कुमार, नौशाद आलम, सोनिया देवी, सिकंदर साह, आरके सिंह, मो मुस्ताक, सीटू के मो नेजाहत अंसारी, विनोद मंडल, मो फैज अहमद, देवव्रत लाल, भास्कर सिंह, इंटक के दीपक बाजोरिया, अभिषेक कुमार, भानु राय, अमित रक्षित, सेवा के मौसम देवी, पूनम केशरी सहित किसान नेता महेश प्रसाद यादव, देव कुमार यादव, युवा नेता गौरीशंकर राय, महिला नेत्री अनिता शर्मा आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










