bhagalpur news. प्रेम-प्रसंग मामले में कार्रवाई के विरोध में महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 1:04 AM

विज्ञापन

बबरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में लड़के पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शनिवार को कई महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची

विज्ञापन

बबरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में लड़के पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शनिवार को कई महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. महिलाओं का आरोप था कि घटना में केवल लड़के को ही आरोपी बना दिया गया है, जबकि पूरे मामले में लड़की पक्ष की भी भूमिका है. उनका कहना था कि लड़की के परिजनों ने पहले लड़के के साथ मारपीट की और बाद में उसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. महिलाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की सही तरीके से जांच कर न्यायसंगत कार्रवाई करने की मांग की.

समरसेबल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता, भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी निवासी अंकित कुमार के घर से समरसेबल चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मीराचक निवासी संतोष और रघुनंदन के साथ जियाउद्दीन चौका निवासी राजू मंडल शामिल हैं. पुलिस के अनुसार संतोष ने समरसेबल की चोरी की थी, जबकि राजू मंडल ने उससे चोरी का समरसेबल खरीद लिया था. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

जेई पर कार्रवाई को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार

संवाददाता, भागलपुर: सड़क निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ दर्ज शिकायत मामले में जोगसर थाना पुलिस वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रही है. इस संबंध में एक संवेदक ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी है. संवेदक का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद जब वह भुगतान के लिए जेई से मिला तो उन्होंने भुगतान करने से इनकार कर दिया. साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई. मामले को लेकर कोर्ट में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रही है.

ससुर के श्राद्ध में शामिल होने पहुंची बहू को लौटाया

संवाददाता, भागलपुर – मोजाहिदपुर पन्ना मिल में ससुर के श्राद्ध कर्म में अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची महिला को ससुराल वालों ने बैरंग लौटा दिया है. जानकारी मिली है महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. शनिवार को महिला मामले की जानकारी मोजाहिदपुर पुलिस को देकर अपने ससुराल गयी थी, लेकिन वहां उसे घर में प्रवेश नहीं दिया गया. निराश होकर महिला अपने पिता के साथ घर लौट गयी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन