bhagalpur news. कॉलेज के प्राचार्य व पीजी हेड आम के बगीचा की करेंगे निगरानी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. कॉलेज के प्राचार्य व पीजी हेड आम के बगीचा की करेंगे निगरानी

टीएमबीयू के कॉलेजों व पीजी विभागों के कैंपस स्थित आम के बगीचा की निगरानी की जायेगी.

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू के कॉलेजों व पीजी विभागों के कैंपस स्थित आम के बगीचा की निगरानी की जायेगी. इसे लेकर बुधवार को कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें आम के बगीचा का टेंडर नहीं होने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विवि के वरीय शिक्षक प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि जिन कॉलेजों व पीजी विभागों के कैंपस में आम का बगीचा है. इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य व पीजी हेड को दी गयी है. साथ ही विवि से सुरक्षा गार्ड भी अमुख जगह के लिए प्रतिनियुक्त किये गये है. बताया कि लगातार शिकायत मिल रही है कि कुछ आम के बगीचा में अवैध रूप से कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे है. उनलोगों को हटाने के लिए प्रॉक्टर को निर्देश दिया गया है. साथ ही विवि में थाना में भी इसकी लिखित शिकायत करने के लिए कहा गया है. बताया जा रहा है कि विवि के अधिकतर आम बगीचा का इस बार टेंडर नहीं हो सका है. असामाजिक तत्वों द्वारा बगीचा से आम चोरी-छुपे आम तोड़ा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन