bhagalpur news. कॉलेज व पीजी विभाग के शिक्षकों को छुट्टी के लिए करना होगा इंतजार

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 1:34 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू, संबंधित इकाई, पीजी विभागों व अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए इंतजार करना होगा

विज्ञापन

टीएमबीयू, संबंधित इकाई, पीजी विभागों व अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए इंतजार करना होगा. कॉलेजों व पीजी विभागों में छुट्टी को लेकर नयी व्यवस्था लागू की गयी है. अब एक जनवरी से कॉलेजों व पीजी विभागों में समर्थ पोर्टल लीव मोड्यूल प्रभावी माना जायेगा. इस बाबत विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने सभी पीजी विभाग के हेड व कॉलेजों के प्राचार्यों को बुधवार को पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से कहा गया कि अब सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को छुट्टी के लिए समर्थ पोर्टल मोड्यूल पर पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद ही उन्हें छुट्टी मिल सकेगी. रजिस्ट्रार ने कहा कि सभी प्रकार के अवकाश समर्थ पोर्टल लीव मोड्यूल के माध्यम से ही आवेदन मान्य होगा. अब हार्ड कॉपी या ई-मेल के माध्यम से कोई अवकाश के लिए आवेदन नहीं माना जायेगा. अवकाश बिहार विवि परिनियम के तहत ही दिये जायेंगे. आपात की स्थिति को छोड़ कर अवकाश के लिए पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी. बता दें कि सरकार ने सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल को लागू किया है. इसके माध्यम से ही वेतन, पेंशन, एरियर, लीव, नामांकन, छात्रों की समस्या, रिजल्ट सहित कई बिंदुओं पर काम होना है.

क्या है समर्थ लीव मोड्यूल

विवि समर्थ पोर्टल के डॉ अभयानंद सहाय ने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सारा कुछ समर्थ पोर्टल के माध्यम से होना है. इसी कड़ी में विवि में समर्थ पोर्टल लीव मोड्यूल जारी कर दी गयी है. विवि में वेतन व पेंशन का भुगतान समर्थ पोर्टल से किया जा रहा है. लीव मोड्यूल पर काम चल रहा है. विवि खुलने पर लीव मोड्यूल को लेकर कॉलेजों के प्राचार्यों व पीजी विभागों के हेड को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

शिक्षकों व कर्मचारियों की छुट्टी अपडेट नहीं

विवि से मिली जानकारी के अनुसार पीजी विभागों व कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों की छुट्टी ऑनलाइन अपडेट नहीं है. बताया जा रहा है कि प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी साल भर की छुट्टी का डाटा समर्थ पोर्टल लीव मोड्यूल पर अपलोड होना है, ताकि पोर्टल के माध्यम से पता चल सकें कि किनकी कितनी छुट्टी रह गयी है, या समाप्त हो चुकी है.

कॉलेजों में प्रोसेस जल्द होगा शुरू

कॉलेजों में लीव मोड्यूल को लेकर प्रोसेस जल्द शुरू किया जायेगा. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि कॉलेज खुलने पर इस दिशा में काम तेजी से होगा. बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि लीव माेड्यूल जल्द ही तैयार कर लिया जायेगा. टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि समर्थ पोर्टल लीव मोड्यूल बनाने के लिए टीम बना दी गयी है. छुट्टी के बाद जल्द ही काम पूरा कर लिया जायेगा. बता दें कि कॉलेजों में लीव मोड्यूल तैयार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन