bhagalpur news. सिंडिकेट व सीनेट की बैठक की तैयारी को लेकर प्रभारी कुलपति करेंगे समीक्षा

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 12:46 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू में 13 जनवरी को सिंडिकेट की बैठक होनी है. साथ ही 17 जनवरी को मारवाड़ी कॉलेज में विवि के बजट को लेकर सीनेट की बैठक होगी

विज्ञापन

टीएमबीयू में 13 जनवरी को सिंडिकेट की बैठक होनी है. साथ ही 17 जनवरी को मारवाड़ी कॉलेज में विवि के बजट को लेकर सीनेट की बैठक होगी. इसकी तैयारी को लेकर प्रभारी कुलपति समीक्षा करेंगे. इसके अलावा होमसाइंस सहित अन्य तीन विषयों के नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग की प्रक्रिया की जायेगी. विवि अंदरखाना की मानें, तो प्रभारी कुलपति तीन या चार जनवरी को टीएमबीयू में रहेंगे. विवि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. दूसरी तरफ स्नातक सेमेस्टर चार की हिंदी की परीक्षा में सिलेबस से बाहर पूछे जाने के मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है. ऐसे में प्रभारी कुलपति के आने पर परीक्षा बोर्ड की आपात बैठक बुलायी जायेगी. इसमें परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रभारी कुलपति के समक्ष रिपोर्ट रखी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन