Bhagalpur news अनियंत्रित वाहन ने महिला को रौंदा, घसीट कर ले गया काफी दूर, मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अनियंत्रित वाहन ने महिला को रौंदा, घसीट कर ले गया काफी दूर, मौत

सड़क किनारे पैदल चल रही महिला पूनम देवी (40) पति पुलकित सिंह को अनियंत्रित एचपी गैस गैस लदे वाहन ने रौंद कर महिला को घसीटते हुए लगभग 500 मीटर दूर ले गया. महिला की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

हरनाथ चौक के पास एनएच-31 पर सड़क किनारे पैदल चल रही महिला पूनम देवी (40) पति पुलकित सिंह को अनियंत्रित एचपी गैस गैस लदे वाहन ने रौंद कर महिला को घसीटते हुए लगभग 500 मीटर दूर ले गया. महिला की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दौड़ कर गाड़ी को पकड़ा औरं रंगरा पुलिस के हवाले किया. हाईवे पुलिस की गाड़ी ने दुर्घटना के बाद शव को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ. महिला के पति पुलकित सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी मकई छीलने भोला बाबा थान के पास भवानीपुर बहियार जा रही थी. वह सड़क के किनारे पैदल चल रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार एक गैस गाड़ी ने मेरी पत्नी को कुचल दिया और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. पत्नी की मौत पर पति पुलकित सिंह फूट-फूट कर रो रहे थे.

परिजनों के चीत्कार से गूंजा अनुमंडल अस्पताल :

महिला की मौत की सूचना पर उसकी तीनों बेटी मनीषा, सपना, रिमझिम और पुत्र दीपक रोते चिल्लाते अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और अपनी मां के शव पर दहाड़ मार-मार कर रो रहे थे. मां के क्षत- विक्षत शव को देखकर बेटी और बेटे गश खाकर गिर पड़े ,जिसे होश में लाया गया. होश में आने के बाद सभी बच्चे मां के शव को पकड़ कर चीख चीख कर रो रहे थे. पूरा अस्पताल शोक में डूब गया था. मृतक महिला की दूसरी लड़की सपना की शादी छह जून को होने वाली थी. शादी की सारी तैयारी पूरी की जा रही थी. कपड़े सहित सारे बर्तन खरीद लिये गये थे. मेहमान भी आ गए थे. बड़ी बेटी मनीषा भी आयी थी. घर में शादी विवाह की तैयारी चल रही थी. मिठाई बन रहा था शामियाना लगाये जा रहे थे. दुल्हन की मां की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. दुल्हन सपना भी फूट-फूट कर मां के पास रो रही थी. वह बार-बार मां को आवाज दे रही थी कि अब कैसे होगा मेरा ब्याह. मृतक महिला का पति पुलकित सिंह फूट-फूट कर रो रहा था. आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक महिला हाइवे पर सड़क पर मकई सुखा रही थी. इस दौरान वाहन क़ी चपेट में आ गयी और उसके चिथड़े उड़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन