स्नातक दाखिला में छात्रों की संख्या आधा से ज्यादा घटी

Updated at : 27 Jun 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक दाखिला में छात्रों की संख्या आधा से ज्यादा घटी

टीएमबीयू में स्नातक नामांकन में छात्रों की संख्या आधा से ज्यादा घट गयी है. ऐसे में नामांकन कम होने से कॉलेजों की भी परेशानी बढ़ी हुई है. कॉलेजों से जारी प्रथम व दूसरी मेधा सूची के आंकड़ा के अनुसार मामला सामने आया है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक नामांकन में छात्रों की संख्या आधा से ज्यादा घट गयी है. ऐसे में नामांकन कम होने से कॉलेजों की भी परेशानी बढ़ी हुई है. कॉलेजों से जारी प्रथम व दूसरी मेधा सूची के आंकड़ा के अनुसार मामला सामने आया है. मुख्यालय के नामचीन कॉलेजेां में कुल सीट से भी आधा सीट पर नामांकन नहीं हो सका है. यही हालत दूर-दराज के कॉलेजों का भी है. वहां भी इससे कम नामांकन हुआ है. जबकि स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर वन में तीसरी लिस्ट से 29 जून तक दाखिला लिया जायेगा. इसके बाद बचे सीट पर एक से छह जुलाई तक ऑन-स्पॉट नामांकन लिया जायेगा. विवि में स्नातक में विभिन्न विषयों को मिलाकर करीब 84 हजार सीट है. ———————— नामांकन कम होने का बताया जा रहा कारण – – स्नातक नामांकन का शुल्क एक होने से मुंगेर, पूर्णिया सहित अन्य जिला के छात्र-छात्राएं अपने जिला में कराया नामांकन – नामांकन शुल्क की राशि माफ करने का निर्णय देर से लिये जाने पर छात्रों ने कम किया आवेदन – तकनीकी मामलों को लेकर 10 दिन से ज्यादा नामांकन स्थगित किया जाना – मुख्य विषयों में छात्रों को नहीं मिल पाया नामांकन – कॉलेजों में 75 फीसदी हाजिरी होना – सामान्य कोर्स की तुलना में अब वाेकेशनल कोर्स पर ज्यादा जोर —————————– बोले कॉलेज के अधिकारी – नामांकन शुल्क मामले को लेकर पोर्टल बंद करने से स्टूडेंट नहीं आये – टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने कहा कि नामांकन शुल्क लिया जाये, या नहीं लिया जाये. निर्णय होने तक नामांकन पोर्टल बंद किये जाने से दूसरे जिला के स्टूडेंट्स नामांकन नहीं लिया. अपने-अपने जिला जैसे पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर आदि जिला के छात्र-छात्राएं अपने नजदीक विवि में नामांकन करा लिया. इससे भी नामांकन में संख्या घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन