bhagalpur news. दो पीजी विभाग के हेड जगह को लेकर आमने-सामने

Updated at : 21 May 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दो पीजी विभाग के हेड जगह को लेकर आमने-सामने

टीएमबीयू के दो पीजी विभाग के हेड जगह को लेकर आमने-सामने हो गये हैं. पीजी संस्कृत विभाग के हेड डॉ प्रमोद कुमार यादव ने कुलपति को मामले में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू के दो पीजी विभाग के हेड जगह को लेकर आमने-सामने हो गये हैं. पीजी संस्कृत विभाग के हेड डॉ प्रमोद कुमार यादव ने कुलपति को मामले में आवेदन दिया है. कहा कि विभाग के विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए दर्शनशास्त्र विभाग की कक्षा कहीं और संचालित की जाये. वहीं, पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के हेड डॉ एसडी झा ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर ही संस्कृत विभाग के कमरे में कक्षा ली जा रही है. विवि प्रशासन के आदेश का पालन किया जा रहा है. दोनों विभाग के हेड मामले में विवि प्रशासन के आदेश के इंतजार में है. बता दें कि संस्कृत विभाग के दो कमरा व एक हॉल दर्शनशास्त्र विभाग को उपलब्ध कराया गया है. दो कमरा में कक्षा संचालित किया जाता है. हॉल में दर्शनशास्त्र विभाग के कर्मियों का कार्यालय है.

एक साल से ज्यादा समय से संस्कृत विभाग में कक्षा – डॉ प्रमोद

संस्कृत विभाग के हेड डॉ प्रमोद कुमार यादव ने कुलपति को दिये आवेदन में कहा कि मौखिक आदेशानुसार दर्शनशास्त्र की कक्षा लगभग एक वर्ष से अधिक समय से संस्कृत विभाग में संचालित है. गर्मी में कक्षा के लिए कमरों की कमी होने के कारण प्रति सेमेस्टर वर्ग संचालित होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी परिस्थिति में किसी भी दृष्टि से दर्शनशास्त्र की कक्षा को संचालित करना यहां संभव प्रतीत नहीं हो रहा है. आवेदन में कहा कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए दर्शनशास्त्र विभाग की कक्षा कहीं अन्य जगहों पर संचालित करने के लिए अनुमति प्रदान करने के लिए आग्रह किया है.

विभाग के सामानों को दूर ले जाना संभव नहीं – डॉ एसडी झा

दर्शनशास्त्र विभाग के हेड डॉ एसडी झा ने कहा कि विभाग के सामानों को दूर ले जाना संभव नहीं है. विभाग का भवन पूरी तरह जर्जर है. क्लास रूम का प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहा है. एक साल पहले कमरा में छत का बड़ा मलबा टूट कर गिरा था. इसमें विद्यार्थी व शिक्षक बाल-बाल बचे थे. मामले की जानकारी मिलने पर कुलपति ने विभाग का निरीक्षण किया. उन्होंने तत्काल प्रभाव से संस्कृत विभाग के कमरों में क्लास लेने के लिए मौखिक रूप से आदेश दिया था. बताया कि विवि से कुछ दिन पहले पत्र प्राप्त हुआ था. इसमें पीजी बॉटनी विभाग परिसर स्थित बायोइनफॉर्मेटिक्स विभाग में दर्शनशास्त्र विभाग को शिफ्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन विभाग में बहुत सारा महत्वपूर्ण दस्तावेज व सामान है. जिसे इतना दूर ले जाना संभव नहीं है. कहा कि पूरे मामले में कुलपति को अवगत कराया है. जल्द ही मामले में कुलपति का फैसला आ जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन