Bhagalpur news: दो भाइयों में मारपीट, बच्चे का सिर फोड़ा

Updated at : 24 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news: दो भाइयों में मारपीट, बच्चे का सिर फोड़ा

थाना क्षेत्र के नाथनगर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई में मारपीट हो गयी. एक पक्ष से मो सुबहान ने अपने भाई मो मजनू और उसके परिवारवालों पर एकजुट होकर जानलेवा हमला कर दिया

विज्ञापन

नाथनगर.

थाना क्षेत्र के नाथनगर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई में मारपीट हो गयी. एक पक्ष से मो सुबहान ने अपने भाई मो मजनू और उसके परिवारवालों पर एकजुट होकर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में छोटे बच्चे व अन्य लोग जख्मी हुए हैं. सुबहान ने नाथनगर थाने में लिखित शिकायत किया है. सुबहान ने बताया कि उनके भाई जमीन के एवज में कुछ साल पहले उससे 20 हजार रुपये कर्ज लिया था. अब न वो जमीन देता है और न ही पैसा वापस कर रहा है.

जब कभी पैसा मांगते हैं पूरा परिवार मिलकर हमलोगों को बेरहमी से मारता-पीटता है. रविवार की रात उसने हद पार कर दी. छोटे लड़के काे मार कर सिर फोड़ दिया. वहीं दूसरे पक्ष से मजनू ने बताया कि इस तरह की कोई घटना उसने या उसके परिवारवालों ने नहीं की है. नाथनगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन