Bhagalpur, बरारी लंच घाट पर दो नावों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur, बरारी लंच घाट पर दो नावों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

बरारी लंच घाट पर दो नावों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,

बरारी लंच घाट पर शनिवार तड़के दो नावों की आपस में टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार एक लकड़ी लदी नाव और दूसरी लोहे से लदी नाव घाट के समीप आमने-सामने टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी वाली नाव का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए घाट पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. हालांकि राहत की बात यह रही कि नाव पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों और नाव चालकों की मदद से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन